Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़:3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने का दावा, कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च
सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़:3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने का दावा, कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च

सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़:3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने का दावा, कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च

छत्तीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। बताया जा रहा है कि, ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद है। सर्चिंग जारी है।

 

जानकरी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। मुखबिर की इसी सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर पहुंचे।

यहां नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मौके से कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि, इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है। जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिलेगी।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here