Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप:कान का पर्दा फटा, मोबाइल भी तोड़ा; पहली पत्नी से भी चल रहा मुकदमा
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप:कान का पर्दा फटा, मोबाइल भी तोड़ा; पहली पत्नी से भी चल रहा मुकदमा

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप:कान का पर्दा फटा, मोबाइल भी तोड़ा; पहली पत्नी से भी चल रहा मुकदमा

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। बिंद्रा ने गाली-गलौज भी की और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है।

 

FIR के मुताबिक, 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की यानिका से शादी हुई थी। मारपीट की घटना 8 दिसंबर की है। इसके बाद यानिका को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज करवाया।

हालांकि, मामला शुक्रवार शाम को सामने आया। विवेक बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह सोसायटी के गेट पर पत्नी के साथ नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस के CEO हैं। यूट्यूब पर विवेक के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने FIR दर्ज कराई है। वैभव, विवेक बिंद्रा के साले हैं। इसमें उन्होंने बताया, ''मेरी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक इस समय सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। 8 ‌‌दिसंबर की सुबह 3 बजे विवेक अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। यानिका ने बीच बचाव की कोशिश की तो विवेक पत्नी पर भड़क गए।"

FIR के मुताबिक, "इसके बाद विवेक ने कमरा बंद करके यानिका के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। बाल नोंचे। बहन के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। सिर में घाव की वजह से बहन को चक्कर भी आ रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें कड़कडूमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती करवाया है।"

विवेक बिंद्रा और उनकी पत्नी का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो पत्नी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये यानिका की तस्वीर है। विवेक बिंद्रा की पिटाई के बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here