Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
24 घंटे में कोरोना के 752 मामले, 4 की मौत:केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस; WHO ने कहा- 1 महीने में संक्रमण 52% बढ़ा

देशभर में कोरोना के केस 4.50 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 752 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 325 लोग ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमण की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3 हजार 420 है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 2 हजार 998 था।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों में केरल में सबसे ज्यादा 565 केस मिले हैं। 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें 297 ठीक हुए हैं, जबकि 266 लोगों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस के मामले में केरल के बाद कर्नाटक 70 केसेस के साथ दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक और राजस्थान में 1-1 मौतें दर्ज की गई हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, पिछले एक महाने में दुनियाभर में कोरोना के मामलों में 52% का इजाफा हुआ हैं। 19 नवंबर से 17 दिसंबर के बीच 8 लाख 50 हजार केस रिपोर्ट हुए हैं और 3 हजार मौतें हुई है। हालांकि, इस एक महीने के दौरान डेथ रेट 8% घटा है। इसका मतलब पिछले महीने कोरोना से 8% ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here