129
views
views
कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन बने मंत्री:जातिगत समीकरण के हिसाब से नए चेहरे को मौका, जानिए पार्षद से मंत्री तक का सफर
कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन बने मंत्री:जातिगत समीकरण के हिसाब से नए चेहरे को मौका, जानिए पार्षद से मंत्री तक का सफर
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के कैबिनेट में विधायक लखनलाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जातिगत समीकरण के हिसाब से उन्हें मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। उन्हें मंत्री बनाए जाने का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से सरकार के मंत्रिमंडल गठन और नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। भाजपा किसे मंत्री बनाएगी, इसे बेहद गोपनीय रखा गया। जिन्हें मंत्री बनाया गया है, उन्हें भी पहले इसकी जानकारी नहीं थी। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण के अलावा जिलों का भी ख्याल रखा गया। नेताओं को उनके कद के हिसाब से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
