views
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा "विकसित भारत" संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य, पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
दूसरे दिन दिनांक 20/12/2023 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध लेखन विषय "2047 में हमारा भारत", पोस्टर प्रतियोगिता विषय - विकसित भारत 2047", परिचर्चा विषय "2047 में हमारा भारत" इसके साथ ही कविता पाठ, एकल एवं समूह गान, समूह नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही प्राध्यापकों ने विकसित भारत पर अपने विचार कविता एवं भाषण द्वारा व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्रांगण में सेल्फी जोन भी बनाया गया। जिसमें प्राचार्य, प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सेल्फी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह दो दिवसीय कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा के कुशल नेतृत्व में, कार्यक्रम प्रभारी सहा. प्राध्यापक सुश्री अंजना चौधरी तथा सहयोगी प्राध्यापकों द्वारा आयोजित किया।
