Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
7 साल की अंजनी बनी बाल आरक्षक:SSP रामगोपाल गर्ग ने सौंपा जॉइनिंग लेटर, पिता के असामयिक निधन के बाद दी गई अनुकंपा नियुक्ति
7 साल की अंजनी बनी बाल आरक्षक:SSP रामगोपाल गर्ग ने सौंपा जॉइनिंग लेटर, पिता के असामयिक निधन के बाद दी गई अनुकंपा नियुक्ति

7 साल की अंजनी बनी बाल आरक्षक:SSP रामगोपाल गर्ग ने सौंपा जॉइनिंग लेटर, पिता के असामयिक निधन के बाद दी गई अनुकंपा नियुक्ति

दुर्ग पुलिस में 7 साल की बच्ची अंजनी भट्ट को शामिल किया गया है। दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को अंजनी भट्ट को उसका नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाने के बाद अंजनी ने एसएसपी का धन्यवाद किया। इस दौरान एसएसपी ने बच्ची को पुलिस के दायित्वों के बारे में बताया।

 

दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को 7 साल की अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने उसे अपने कार्यालय दुर्ग बुलाया और उसका नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान एसएसपी ने अंजनी से बातचीत की और उसका हालचाल भी जाना।

अंजनी भट्ट को उसके पिता की असामयिक मौत के बाद बाल आरक्षक का पद सौंपा गया है। उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। बुधवार को अंजनी अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग आई। बच्ची के कार्यालय में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसके सिर पर हाथ फेरा। उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो। इतने आत्मीय व्यवहार और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए परिजनों ने भी SSP का आभार जताया।

दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट की बेटी हैं अंजनी

7 वर्षीय अंजनी दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट की बेटी हैं। उनके आकस्मिक निधन पर एसएसपी ने परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को हर तरह की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर की।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here