173
views
views
प्रोटेम स्पीकर नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ली शपथ
प्रोटेम स्पीकर नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ली शपथ
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विचार नेताम ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली. इसके साथ समारोह में छत्तीसगढ़ का राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ भी बजाया गया. इसके साथ ही नई सरकार के गठन पर राजगीत के नहीं बजने और छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण को लेकर की जा रही शिकवें-शिकायतें भी दूर हो गई.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रोटेम स्पीकर ने राम विचार नेताम ने कहा कि प्रदेश की जनता को ये उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़ी में प्रोटेम स्पीकर को शपथ लेना चाहिए, इसलिए छत्तीसगढ़ी में लिया, छत्तीसगढ़ी माता की सेवा करने के लिए हम सब आए हैं, स्वाभाविक है सब की भावनाओं का भी सम्मान हो.
