Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
4 लाख के सोने-चांदी के जेवरों के साथ चार नाबालिग गिरफ्तार, सूने मकानों से करते थे चोरी
4 लाख के सोने-चांदी के जेवरों के साथ चार नाबालिग गिरफ्तार, सूने मकानों से करते थे चोरी

4 लाख के सोने-चांदी के जेवरों के साथ चार नाबालिग गिरफ्तार, सूने मकानों से करते थे चोरी

बलौदाबाजार। जिले में लगातार सूने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस कार्रवई कर रही है. इस बीच हथबंद थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की घटना का मामला थाने में दर्ज हुआ. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपचारी बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. साथ ही चारों के पास से लगभग चार लाख पंद्रह हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद की गई है. चारों नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है. मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है

इस मामले में थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि, पीड़िता हथबंद और भाटापारा दोनों जगहों पर निवास करती है और उनका आना जाना लगा रहता है. बच्चों की परीक्षा की वजह से काफी दिनों से नहीं आई थी. 13 दिसंबर को जब वह हथबंद आई और घर के स्टोर रूम में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here