143
views
views
पूर्व विधायक राय ने मुख्यमंत्री साय से प्रशिक्षु IPS की शिकायत की, शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने, धक्का-मुक्की का लगाया आरोप…
पूर्व विधायक राय ने मुख्यमंत्री साय से प्रशिक्षु IPS की शिकायत की, शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने, धक्का-मुक्की का लगाया आरोप…
रायपुर। पूर्व जेसीसीजे विद्यायक आरके रॉय ने प्रशिक्षु IPS मयंक गुर्जर की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लिखित शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूर्व विधायक का आरोप है कि प्रशिक्षु आईपीएस ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से रोकने के साथ डंडे से पिटाई की.
गुंडरदेही विधानसभा से जेसीसीजे के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पहुना स्थित आवास में मिलकर प्रशिक्षु आईपीएस की शिकायत की. राय ने बताया कि साइंस कालेज मैदान में आयोजित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में वे दोपहर तीन बजे बाकायदा पास लेकर पहुंचे थे. उनके साथ पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सेवानिवृत्त जिला जज रघुवीर सिंह, सूर्यकांत तिवारी समेत क्षेत्र के भाजपा नेता गए थे.
