Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इनकम टैक्स का छापा
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इनकम टैक्स का छापा

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इनकम टैक्स का छापा

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में चल रही है। इस बार IT विभाग के निशाने पर कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायी हैं।

 

बताया जा रहा है कि इंदौर और नागपुर से करीब 200 अफसरों की टीम पहुंची है। रायपुर के राधा मोहन टावर, लाल गंगा में व्यवसाइयों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा समता शॉपिंग आर्केड, तेलघानी नाका चौक, सिलतरा, कुशालपुर में टीमें पहुंची हैं।

इसी तरह बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में भी कार्रवाई चल रही है। मौके पर एमपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों में हुई कार्रवाई में यहां भी तार जुड़ने का पता चला है। इसके बाद टीम पहुंची है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here