views
कोरबा : ट्रेलर चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
कोरबा : ट्रेलर चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार सीएसईबी चौकी क्षेत्र से 3 दिसम्बर को चोरी गए ट्रेलर के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में मुख्य आरोपी कोरबा का रहने वाला है उसके साथ पांच अन्य लोग है। कोरबा से ट्रक की चोरी कर रायपुर में ले जाकर काटकर बेच देते थे। पूछताछ में पता चला है कि कोरबा के विभिन्न थानों क्षेत्र से चार ट्रक की चोरी की गई है । ज्यादा तर पुराने और खराब गाड़ियों की ही चोरी करते थे । मुख्य आरोपी के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है।
अतिरिकत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि भोलेश पेशेवर है और अन्य जिलों में भी पता कि जा रही है कि वह भी ट्रक की चोरी की गई है। इसमें रायपुर के दो कबाड़ी भी शामिल है जिन्हे भी पकड़ लिया गया है ।
सायबर की टीम के साथ सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
