Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
इतवारी बाजार व्यापारी संघ की पहल: स्वच्छता अभियान से पहले सम्मान, फिर चला सफाई का मिशन..
इतवारी बाजार व्यापारी संघ की पहल: स्वच्छता अभियान से पहले सम्मान, फिर चला सफाई का मिशन..

इतवारी बाजार व्यापारी संघ की पहल: स्वच्छता अभियान से पहले सम्मान, फिर चला सफाई का मिशन..

कोरबा इतवारी बाजार व्यापारी संघ ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर, चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश l

इस स्वच्छता अभियान के पहले सफाई मित्रों का शॉल और कंबल से सम्मान किया गयाl तत्पश्चात इतवारी बाजार परिसर व गायत्री स्कूल से भानु टेलर्स तक  साफ-सफाई कर वहां से कचरे का संग्रहण व परिवहन का कार्य कराया गया। इतवारी बाजार परिसर में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों के संचालकों से अध्यक्ष अनीश मेमन ने कहा कि वे दुकानों से निकले अपशिष्ट को खुला न फेंके। उन्हें संग्रहित करके रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु भ्रमण करने वाले सफाई रिक्शे में ही कचरे को डाले व निगम को स्वच्छता कार्यों में अपना सहयोग दें।

वही इस मौके पर अध्यक्ष अनीश मेहमान, कन्हैया कलवानी, समसुद्दीन, बादल सिंह राजपूत, बब्लू खान, मोहम्मद अशरफ, आशीष दुबे, शर्मा जी, अमरनाथ साहू , आशीष सहित व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहेेl

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here