Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
शादी से पहले युवती हुई गर्भवती:मंगेतर ने गोली खिला कर कराया गर्भपात, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया भर्ती

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की एक युवती शादी से पहले ही गर्भवती हो गई। समाज के डर से इस बात को छिपाने के लिए परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती की सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हॉस्पिटल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि युवती को गर्भपात कराने की दवा उसके ही मंगेतर ने ला कर दिया था। जानकारी के अनुसार दोनों की सगाई हो चुकी है। सगाई के बाद मंगेतर का युवती के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच दोनों के बीच संबंध बन गए और युवती का गर्भ ठहर गया। इस बात की जानकारी होते ही दोनों ही परिवार के बीच हड़कंप मच गया।

युवती को गर्भपात कराने की दवा उसके ही मंगेतर ने ला कर दिया था।
युवती को गर्भपात कराने की दवा उसके ही मंगेतर ने ला कर दिया था।

युवती के मंगेतर ने दी गर्भपात की दवा

शादी से पहले यह बात किसी को पता न चले इस कारण दोनों परिवारों के रजामंदी से युवती का गर्भपात कराने का निर्णय लिया गया। युवती के मंगेतर ने ही उसे गर्भपात की दवा लाकर दी। दवा का सेवन करने के बाद युवती की सेहत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल कोरबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला अस्पताल कोरबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल कोरबा सिविल लाइन चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि युवती का बयान दर्ज किया गया है। युवती ने बताया कि गांव में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। मामला बिगड़ने पर दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवती गर्भवती हो गई थी। युवक ने युवती को गर्भपात कराने गोली खिला दी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। फिलहाल इलाज जारी है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here