Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
टावर पर चढ़कर लोगों ने हाथियों से बचाई जान VIDEO:मनेंद्रगढ़ में घंटों तक टावर के ऊपर बैठे रहे, 55 से ज्यादा हाथी थे मौजूद

मनेंद्रगढ़ जिले के सरहदी क्षेत्र में हाथियों से बचने घंटों देर तक हाईटेंशन टावर के ऊपर लोग बैठे रहे। नीचे 55 हाथियों का दल मौजूद था। हाथी जब वहां से चले गए तब लोग टावर से नीचे उतरे। बता दें कि लोग हाथियों को देखने पहुंचे थे। तभी हाथी उनके करीब आए पहुंचे थे।

हाथियों का यह दल लगातार कोरिया और कोरबा जिले के सरहदी क्षेत्र में घूम रहा है। वहीं वनविभाग का अमला भी लगातार इनकी निगरानी का दावा कर रहा है।

हाईटेंशन लाइन के टावर के ऊपर इस तर घंटों देर तक लटकते रहे लोग।
हाईटेंशन लाइन के टावर के ऊपर इस तर घंटों देर तक लटकते रहे लोग।

हाथियों के पास नहीं जाने की सलाह

वन विभाग के कर्मचारी लगातार लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। हाथियों ने आसपास के क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसका आंकलन कराकर उचित मुआवजा देने की बात कही जा रही है।

एनएच 130 पर सड़क पार करते हुए हाथियों का दल।
एनएच 130 पर सड़क पार करते हुए हाथियों का दल।

छत्तीसगढ़ में हाथियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से हमला VIDEO:ग्रामीणों ने बिजली टावर और पेड़ों पर चढ़कर किया वार; वीडियो देख वन विभाग के उड़े होश

हाथियों के झुंड को खदेड़ने के लिए गांववालों ने किया हमला।
हाथियों के झुंड को खदेड़ने के लिए गांववालों ने किया हमला।

कोरबा वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड पर गांववालों ने छिपकर हमला कर दिया, इससे मानव-हाथी द्वंद्व एक बार फिर से उजागर हो गया है। लोगों ने हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इस दौरान वन अमला नदारद रहा

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here