Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक की जंगल में मिली लाश, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर
रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक की जंगल में मिली लाश, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक की जंगल में मिली लाश, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

कोरबा जिले में रहने वाला एक युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था जिसके बाद से परिजनों द्वारा लगातार ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था । इसी बीच आज रविवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पूरा मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा का है। मृतक दिनेश कौशिक पिछले 7 दिनों से लापता था। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे।

वही लाश मिलने की सूचना पर हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले जांच के लिए डॉग एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here