Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा में नकाबपोश दे रहे चोरी को अंजाम:महिला के गले से सोने का हार हुआ गायब, दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेते समय हुई घटना

कोरबा जिले के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। जानकारी के अनुसार ये चोरी की घटना उस वक्त हुई जब महिला प्रसाद ले रही थी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि पोड़ी बहार निवासी नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे।

एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था परिवार
एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था परिवार

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि दो से ढाई तोले का सोने का हार नंदनी पहनी हुई थी। प्रसाद लेने के दौरान अचानक हार गायब हो गया। इसकी सूचना दुर्गा उत्सव समिति और पुलिस को दी गई।

कुछ दिन पहले भी नकाबपोश बाइक सवार ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
कुछ दिन पहले भी नकाबपोश बाइक सवार ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक चोर पुलिस के पकड़ से बाहर हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here