Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में दो बहनों से गैंगरेप:रक्षाबंधन मनाकर भाई के साथ बाइक से लौट रही थीं, रिम्स के पास रास्ता रोककर आरोपियों ने किया दुष्कर्म

रायपुर में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप हुआ है। दुष्कर्म इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवतियां रक्षाबंधन मनाकर गुरुवार की देर शाम अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी। तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

ये पूरी घटना गुरुवार की देर शाम मंदिर हसौद थाने की है।
ये पूरी घटना गुरुवार की देर शाम मंदिर हसौद थाने की है।

भाजपा नेता के बेटे पर रेप और हत्या का मामला

इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा है। ये आदतन बदमाश है। जिसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

बलात्कार का मुख्य आरोपी भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है। जो पहले भी बलात्कार और हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
बलात्कार का मुख्य आरोपी भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है। जो पहले भी बलात्कार और हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

रातभर आरोपियों को खोजती रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये हैं आरोपी

आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here