Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में राहत की बारिश:मानसून की एंट्री के साथ 10 डिग्री तक गिरा तापमान, धमतरी में सोंढूर का जलस्तर बढ़ा
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ तापमान में तेजी से गिरावट आई है। तीन दिन पहले तक प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस था, जो अब गिरकर 32-33 डिग्री सेल्सियस रह गया है। रात के न्यूनतम तापमान में भी 7 डिग्री तक की कमी आई है। बादल, बारिश और ठंडी हवाओं से नमी 40 फीसदी बढ़ गई है।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 98.8 मिलीमीटर बारिश गरियाबंद जिले में रिकॉर्ड की गई है। कोरिया में 86.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं धमतरी जिले के नगरीय इलाके में हुई भारी बारिश से सोंढूर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूनतम तापमान में भी 7 डिग्री तक कमी आई है।
न्यूनतम तापमान में भी 7 डिग्री तक कमी आई है।

तापमान में 10 डिग्री तक आई गिरावट
बलौदाबाजार 21 जून को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 42.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। जो घटकर 32.6 डिग्री हो गया है। यहां लगभग 10 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जांजगीर में जहां 21 जून को तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था वो घटकर 23 जून को 34.5 डिग्री सेल्सियस चला गया है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में से एक मुंगेली में तापमान 42.5 डिग्री था वो घटकर 32.9 डिग्री हो गया है।

दुर्ग में 40.6 डिग्री तापमान घटकर 37.2, राजनांदगांव में 41.5 डिग्री तापमान घटकर 31.5, रायगढ़ में 21 जून को जो तापमान 42.7 डिग्री था वो अब घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।, बिलासपुर में भी 41.4 डिग्री तापमान घटकर 32.2 हो गया है। इसी तरह महासमुंद में जो तापमान 39.6 डिग्री था वो 31.7 डिग्री सेल्सियस हो गया है। राजधानी रायपुर में 41.6 डिग्री तापमान घटकर 31.1 डिग्री सेल्सियस चला गया है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश गरियाबंद और कोरिया जिले में रिकॉर्ड की गई है

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here