views
बिपरजॉय कच्छ से 140KM दूर, 8 बजे टकरा सकता है:कच्छ-सौराष्ट्र में भारी बारिश, 75 हजार लोगों को निकाला; राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में असर
गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सौराष्ट्र-कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह गुरुवार शाम 8 बजे तक कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंच सकता है। इस दौरान हालात बेहद खराब हो सकते हैं।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 2:30 बजे के अपडेट के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय जखौ से करीब 140 किमी और द्वारका से 190 किमी की दूरी पर है। हवाएं 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही हैं।
IMD के मुताबिक, अगले तीन घंटों में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर गिर सोमनाथ और कच्छ जिले में 5-15 मिमी/घंटा की रफ्तार से हल्की बारिश और 40KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के अलावा 10 अन्य राज्यों में इस तूफान का असर देखा जा रहा है। इन राज्यों में राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय शामिल हैं। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है