Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
राज ने औरंगजेब और मस्जिद पर लाउडस्पीकर का केक काटा:MNS प्रमुख के जन्मदिन पर कार्यकर्ता केक लेकर पहुंचे थे, ठाकरे ने कट लगाया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर राज ठाकरे ने औरंगजेब और मस्जिद पर लाउडस्पीकर की तस्वीर वाला केक काटा। ये केक उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं लेकर आए थे।

राज ने औरंगजेब और मस्जिद पर लाउडस्पीकर का केक काटा:MNS प्रमुख के जन्मदिन पर कार्यकर्ता केक लेकर पहुंचे थे, ठाकरे ने कट लगाया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर राज ठाकरे ने औरंगजेब और मस्जिद पर लाउडस्पीकर की तस्वीर वाला केक काटा। ये केक उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं लेकर आए थे।

 

बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से औरंगजेब और टीपू सुल्तान के नाम पर विवाद हो रहा है। इसे लेकर अहमदनगर और कोल्हापुर में हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थी।

राज ठाकरे के जन्मदिन पर कार्यकर्ता बड़ा सा केक लेकर आए थे।
राज ठाकरे के जन्मदिन पर कार्यकर्ता बड़ा सा केक लेकर आए थे।

राज ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए भारी संख्या में मनसे कार्यकर्ता उनके निवास पर जमा हुए थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके सामने एक बड़ा सा केक लेकर आए। इस केक पर मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर बनी थी। कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे से इस केक को काटकर बर्थडे का जश्न मनाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर राज ठाकरे ने छुरी उठाई और औरंगजेब के गले में गड़ा दी। साथ ही लाउडस्पीकर की फोटो पर क्रॉस लगा दिया।

राज ठाकरे औरंगजेब के खिलाफ खुलकर बोलते आए हैं। साथ ही मस्जिद से लाउडस्पीकर में अजान के खिलाफ आंदोलन कर चुके हैं।

औरंगजेब से जुड़ा ताजा विवाद
औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति पिछले कुछ दिनों से गर्म है। हाल ही में अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान औरंगजेब की तस्वीर लहराई गई थी। ​​​​कोल्हापुर शहर में औरंगजेब और टीप सुल्तान के महिमा मंडन के खिलाफ 7 जून को प्रदर्शन और बंद के आह्वान पर हिंसा भड़क गई थी। बाद में यह हिंसा महाराष्ट्र के कई शहरों में भी फैल गई थी। कोल्हापुर में तो पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इसके अलावा धारा 144 लगाई गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया था।

इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि न जाने कहां से अचानक राज्य में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं। इस पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा था गोडसे की औलाद कौन हैं, बताइये।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हार से घबराई भाजपा महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहती है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here