views
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देह व्यापार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टिकरापारा वार्ड में जिला अस्पताल के पीछे पाश कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मोहल्ले वालों ने तीन युवक और दो युवतियों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। धमतरी शहर के टिकरापारा वार्ड सिविल लाइन कॉलोनी में एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय लगातार अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे वार्डवासियों को शक हुआ। वार्डवासियों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी कई बार सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन महीनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ आखिरकार आज स्थानीय लोगों ने खुद ही मकान में दबिश देकर तीन युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद वार्डवासियों ने सभी को पकड़कर सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में लोग थाने भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
