views
बीजेपी का दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अब पूरा फोकस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव पर है। भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही दौड़ में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की चर्चा सबसे तेज है।
ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी वसुंधरा राजे को पहली महिला अध्यक्ष बनाकर देश में नया संदेश दे सकती है। ऐसे में दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के बाद महिला बीजेपी अध्यक्ष की चर्चा भी जमकर हो रही है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजस्थान विधानसभा चुनाव और नए सीएम के तौर पर भजनलाल शर्मा की ताजपोशी के बाद से राजनीतिक हलको में वसुंधरा राजे की नाराजगी की खबर सामने आ रही थी। लेकिन बीते कुछ समय में वसुंधरा राजे की राजनीतिक सक्रियता और लगातार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ से ये लग रहा है कि उनका केंद्रीय संगठन से तालमेल अब मजबूत हो गया है। वहगीं वसुंधरा राजे को संघ भी पसंद करता है। ऐसे में राजे को अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी उपाध्यक्ष के बाद उनको अब अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।वही छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार नेता सरोज पांडेय का भी नाम चल रहा है,लंबे समय से वे संगठन का काम करती आ रही है,और वे कई राज्यों की प्रभारी के साथ बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है।
