views
कोरबा। 10 साल बाद भाजपा की वापसी के साथ कोरबा नगर निगम में महापौर पद पर संजू देवी राजपूत की जीत की खबर है। भा.ज.पा. ने 45 पार्षदों के साथ चुनाव जीत लिया है, जिसमें 6 निर्दलीय भी भाजपा विचारधारा के साथ हैं। अब भाजपा के लिए अगली चुनौती सभापति पद का चयन बन गई है।
महापौर का पद सामान्य महिला के लिए रिजर्व था, लेकिन भाजपा ने चुनाव में रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की योजनाओं ने इस चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि सभापति कौन होगा??,, सूत्रों के मुताबिक, अशोक चावलानी,नरेंद्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, और चंद्रलोक सिंह जैसे वरिष्ठ नेता इस पद के लिए दौड़ में हैं। नगर निगम के चुनाव परिणाम के बाद, सभापति के चुनाव की प्रक्रिया अब भाजपा संगठन के निर्देशों के तहत ही पूरी होगी।
सभापति के चुनाव में कार्यवाही का संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए ही भाजपा संगठन यह निर्णय करेगा।
