428
views
views
सभी जिलों में आदेश हुआ जारी
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के बाद अब नगर पालिकाओं में भी प्रशासक की नियुक्ति हो गयी है। कल से प्रशासक नगर पालिका परिषद में भी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं में दी है। कुल 47 नगर पालिकाओं में प्रशासक प्रमुख हो जायेंगे। कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा और बांकीमोंगरा के लिए कटघोरा एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

