Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़: 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर, सूची हुई जारी,,
गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन ने फिर कवर्धा SP का तबादला कर दिया है। राजेश अग्रवाल की जगह अब धर्मेंद्र छवई कवर्धा (कबीरधाम जिला) SP की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2 महीने पहले भी कवर्धा कांड के दौरान उस समय के SP अभिषेक पल्लव को हटाकर राजेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई थी।

 

राजेश अग्रवाल की तबीयत लगातार खराब थी। उन्हें कुछ दिन पहले रायपुर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आवेदन दिया था कि फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं। इस कारण राजेश अग्रवाल को कवर्धा से हटाया गया। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। राजेश अग्रवाल के साथ ही 4 IPS अधिकारियों का फिर ट्रांसफर किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश सोमवार देर शाम जारी किया।

 

 

मयंक गुर्जर को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले मोहला-मानपुर जिले के ASP थे। वहीं बीजापुर की ASP पूजा कुमार को दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here