Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
देखिये घटना का Exclusive VIDEO,,,इस वक़्त की बड़ी खबर,,डबरी में गिरी स्कार्पियो,एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत सहित 6 की मौत,एक घायल, दरवाजा ऑटो लॉक होने से घटी घटना,मचा हड़कंप
JCB से रेस्क्यू कर निकाला गया शव

रायपुर-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में गिर पड़ी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को JCB की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजा लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

3 November 2024

3 November 2024

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here