Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़,, पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष रामाश्रय पांडे बने,,, सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लगी मोहर
रामाश्रय पांडे बने पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष

19 अक्टूबर को राजपूत क्षत्रिय समाज के महाराणा प्रताप भवन में पूर्वांचल विकास समिति की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कोरबा जिले की सभी इकाइयां और उनके अध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे।इसी कड़ी में मंच पर वरिष्ठ और समाज के मार्गदर्शक दानी शर्मा चंद्रमा सिंह राजपूत रामनरेश शर्मा अशोक तिवारी कमलेश यादव बी एन सिंह, आर के गुरुजी, राजेंद्रर सिंह, चन्द्रलोक सिंह,आर पी तिवारी,इंजी, अशोक सिंह,सुमन कुमार,राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह नवनियुक्त अध्यक्ष रामाश्रय पांडे ए मंच पर मौजूद रहे। सर्वप्रथम वरिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद मंच के अभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सबसे पहले डॉ राजीव सिंह ने अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो की जानकारी दी। इसके बाद सामान्य सभा में अध्यक्ष पद की बात आई तो सभी ने एक स्वर में रामाश्रय पांडे के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें पूर्वांचल विकास समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया इसके बाद सामान्य सभा में मौजूद सभी इकाइयों के अध्यक्ष सदस्यों समेत सैकड़ो की संख्या में लोगों ने नव नियुक्त अध्यक्ष रामाश्रय पांडे को फूल माला पहनकर अपनी शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विवेक सिंह अंबुज शर्मा चंदन मिश्रा हेमंत दुबे धर्म लाल तिवारी नीरज शर्मा सोनू पांडे शाहिद बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा इस कार्यक्रम में मंच का संचालन वेद प्रकाश यादव ने किया।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here