509
views
views
रेत तस्करों के खूनी खेल
कवर्धा: जिले से बड़ी खबर है। रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है.पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
25 September 2024
