Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कांग्रेस हाई कमान ने झारखंड के इस लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नियुक्त किया
बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई

कोरबा: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

 

चतरा लोकसभा क्षेत्र झारखंड के तीन जिलों में फैला हुआ है। AICC के जनरल सेक्रेटरी के. सी. रेणुगोपाल ने जयसिंह अग्रवाल को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

 

जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर्स की ट्रेनिंग और मीटिंग 10 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इसके बाद वे झारखंड प्रदेश जाकर कांग्रेस अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। इस चुनाव में कुल 81 सदस्यों का चुनाव होगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here