Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा के इतिहास में दर्ज हुआ एक और पल,,,सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तिगण के साथ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कोरबा जिले के पर्यटन स्थल बुका पहुंचे..कोरबा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत
सुप्रीम कोर्ट और के जज पहुंचे कोरबा

कोरबा । सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा आज कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा भी साथ रहे। सभी न्यायाधीशों ने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए प्रकृति के साथ जुड़ाव को अनुभव किया।

 

बुका पर्यटन स्थल में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल बी. वर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश कोरबा सत्येंद्र कुमार साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुलदस्ता भेंटकर सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग की टीम द्वारा न्यायाधीशों को सलामी भी दी गई।

 

 

न्यायाधीशों ने जामुन,आंवला और कंदम का पोधा रोपित किया

 

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा सहित अन्य न्यायाधीशों द्वारा बुका पर्यटन स्थल में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जामुन का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधे को समय समय पर खाद एवं सिंचाई प्रदान कर पौधे को संरक्षित रखने के लिए कहा। इसी प्रकार न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा ने आंवला के पौधे का एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कदंब के पौधे का रोपण किया।

 

बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता का आनंद उठाया

 

इस दौरान सभी न्यायाधीशों ने बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है।

 

अवसर पर न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोरबा ओंकार प्रसाद गुप्ता, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट जयदीप गर्ग, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस. कोरबा डॉ. ममता भोजवानी, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, तृतीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी., कोरबा श्रीमती ज्योति अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, कटघोरा, श्रीमती मधु तिवारी, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, जितेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सीमा प्रताप चन्द्रा कोरबा एवं एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा टी आर भारद्वाज, एसडीएम पाली सुश्री सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here