Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल, बोले- यहां की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, जनता को लूट रही भाजपा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल, बोले- यहां की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, जनता को लूट रही भाजपा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल, बोले- यहां की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, जनता को लूट रही भाजपा

कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी नगालैंड से असम पहुंचे। उन्होंने असम के शिवसागर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल ने कहा- भाजपा और RSS देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ा न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लड़ना भी है।

 

राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।

राहुल ने कहा- मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। पीएम मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि पीएम के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही है।

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। वे यात्रा के दौरान इसी बस में सफर कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। वे यात्रा के दौरान इसी बस में सफर कर रहे हैं।

नगालैंड में राहुल बोले- PM ने 9 साल पहले आपसे एक झूठा वादा किया, इसे लेकर शर्मिंदा हूं

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन बुधवार (17 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड में थे। उन्होंने सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने सभा ली। यहां राहुल ने लोगों से कहा, 'मैं शर्मिंदा हूं कि PM मोदी ने 9 साल पहले नगालैंड के लोगों से नगा संधि को लेकर एक वादा किया था, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया। अगर आपके पास किसी चीज का हल नहीं है, तो आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए।'

राहुल ने कहा, 'मैंने नगालैंड के गांव के लोगों के साथ चाय पी। एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।'

इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकी। दोपहर 2.30 बजे यहां से यात्रा आगे बढ़ी। शाम 4.30 बजे यात्रा रांगकोंग पहुंची। यहां राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद यात्रा तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम हुआ।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here