views
| जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुःखद हादसा सामने आया, घर में खेलते मासूम ऑटो की चपेट में आगया जिससे तीन वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ हैं। घटना रविवार सुबह 8 बजे के क़रीब की बताई जा रही है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना नवधा चौक, परसाभाठा स्थित तीन (३) वर्षीय बालक हर्ष कुमार पिता दिल कुमार अमलडीहा,शिवनी जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला हैं। जो अपने मामा घर आया हुआ था। रविवार की सुबह रोज की तरह घर में रखे ऑटो को जब परिजन बाहर निकाल रहे थे इस दौरान खेल – खेल में हर्ष ऑटो के पहियों के नीचे दब गया, जिससे बालक के शरीर में चोट आई। आनन फानन में अचेत बालक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई हैं, वहीं घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर हैं। बहरहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रहीं हैं।
