Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
देखिये live विडियो,,, कोरबा फिर दिखा 14 फिट का किंगकोबरा रास्ता पार करते हुए ,,,, 1 घंटे के रेस्क्यू कर किसी तरह काबू में किया गया....
सांसे थाम कर देखना

कोरबा वन  मंडल  के वन परिक्षेत्र पसरखेत अंतर्गत कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग के किनारे बहने वाले नाले के समीप स्थित झाड़ियों के पास एक विशालकाय 14 फिट का किंग कोबरा  सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। उसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई , और इस मार्ग से आवागमन कुछ समय के लिए थम सा गया।14 फिट के कोबरा मिलने की सुचना से  DFO कोरबा  प्रेमलता यादव को अवगत कराया। फिर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। चूंकि किंग कोबरा मुख्य मार्ग के किनारे था, इसलिए उसके घायल होने तथा लोगों को किसी प्रकार की हानि पहुँचने की आशंका बनी हुई थी।सूचना मिलते ही सर्प मित्र अविनाश यादव अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। वहाँ वन विभाग का अमला पहले से ही पूरी तत्परता के साथ मौजूद था। भारी वर्षा के बीच लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा  का सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके पश्चात उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के समीप सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

 

 

4 July 2026

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here