Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा....पोड़ी बाहर में संगीतमय श्रीमद्भगवद्गीता कथा की धूम, वाचक कृष्णा द्विवेदी को सुनने उमड़ा जनसैलाब
हर जगह कृष्णा ही है.....

कोरबा में इन दिनों पोड़ी बाहर के समीप प्रसिद्ध गीता वाचक कृष्णा द्विवेदी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भगवद्गीता कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का रसपान करने के लिए पूरा पोड़ी बाहर क्षेत्र उमड़ पड़ा है। भक्ति और संगीत के संगम से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।जिसके चलते रही इस संगीतमय कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाचक कृष्णा द्विवेदी ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे की मधुर धुनों के साथ गीता के श्लोकों का भावार्थ समझा रहे हैं। 

 

कथा के दौरान उन्होंने कहा, *"संगीत के साथ जब गीता का ज्ञान मिलता है तो वो सीधे आत्मा तक पहुंचता है। गीता केवल पढ़ने का नहीं, जीने का ग्रंथ है।"*पूरा पोड़ी बाहर क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। सुबह से देर शाम तक कथा पंडाल में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आरती और भजन-कीर्तन के समय तो माहौल देखते ही बनता है। स्थानीय श्रद्धालु ने बताया, *"ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर ही यहां आ गया हो। कृष्णा द्विवेदी जी की कथा में जो आनंद है वो शब्दों में बयान नहीं हो सकता।"*

आयोजकों के अनुसार कथा का समापन को महाआरती और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पानी, प्रसाद और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।वाचक कृष्णा द्विवेदी ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे परिवार सहित आकर इस संगीतमय कथा का लाभ लें और गीता के संदेश को जीवन में उतारें।

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here