169
views
views
इस सेवा की हर तरफ हो रही है तारीफ
कोरबा गुरुवार की रात सतनाम नगर निवासी अनिल कुमार की गाय में गंभीर प्रसव जटिलता (डिस्टोशिया) की स्थिति उत्पन्न होने पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास द्वारा रात्रि में लगभग 2 बजे तक पशु की स्थिति स्थिर रखते हुए प्रसव सहायता का प्रयास किया गया, किंतु भ्रूण को पूर्ण रूप से बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।
इसके पश्चात् प्रातःकाल डॉ अंकित शुक्ला एवं डॉ सतीश राठौर एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक शल्य चिकित्सा की गई। ऑपरेशन के दौरान मृत भ्रूण को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया तथा समय पर चिकित्सकीय उपचार प्रदान कर गाय के जीवन को सुरक्षित रखा गया।
वर्तमान में पशु की स्थिति संतोषजनक एवं स्थिर बताई जा रही है।
