Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
हाईकोर्ट के आदेश से स्पष्ट हुआ विवाद* *सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा पंजीयन क्रमांक 24875 को मिली वैधता*
भ्रम हुआ समाप्त

कोरबा जिले में सुन्नी मुस्लिम जमात के नाम को लेकर पिछले कुछ वर्षों से चला आ रहा भ्रम अब समाप्त हो गया है। जिले में सुन्नी मुस्लिम जमात के नाम से किए गए दो अलग-अलग पंजीयनों को लेकर समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

इस मामले में सुन्नी मुस्लिम जमात पंजीयन क्रमांक 24875 एवं सुन्नी मुस्लिम जमात पंजीयन क्रमांक 122202159041 के बीच वैधता को लेकर फर्म्स एंड सोसायटी तथा माननीय उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन था।

लंबी सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2025 को आदेश पारित किया गया, जिसमें सुन्नी मुस्लिम जमात पंजीयन क्रमांक 24875 को वैध करार दिया गया है। साथ ही न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस जमात के वर्तमान अध्यक्ष हाजी अख़लाक़ खान असरफी हैं।

वहीं, सुन्नी मुस्लिम जमात पंजीयन क्रमांक 122202159041 को न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा (पंजीयन क्रमांक 24875) वर्ष 1990 से कोरबा जिले में सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्य करती आ रही है और आगे भी अपने उद्देश्यों के तहत समाज सेवा का कार्य निरंतर करती रहेगी।

इस निर्णय के बाद सुन्नी मुस्लिम समाज में व्याप्त सभी भ्रांतियों पर विराम लग गया है और अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

 

 

  सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के द्वारा आज मुस्लिम जमात खाना मे बैठक रखी गयी थी जिसमें समाज हित मे कार्य करने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही एस आई आर के मुद्दे मे चर्चा हुई चर्चा के दौरान सभी लोगो ने बताया की बहुत जगह से मुस्लिम समाज के लोगो के नाम को विलोपित सूची मे डाला जा रहा है।इसको लेकर मुस्लिम समाज मे काफ़ी नराजगी है सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के बैनर तले दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार दोपहर 2 बजे पुरे कोरबा जिले के मुस्लिम समाज घंटाघर मे एकत्रित होकर वहाँ से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला जायेगा इस जुलुस मे बहुत बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज एकत्रित होंगे और कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे मुख्य रूप से कोरबा शहर के काजी व सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के सरफरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी, अध्यक्ष हाज़ी अख़लाक़ खान असरफी, कार्यवाहक अध्यक्ष हकीम खान,जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली, हाजी आमीन शेखानी, सरवर हुसैन खान, एहसान खान, रिज़वान खान, फरियाद अली, बरकत खान, महबूब खान, शाकिर अंसारी, असरफ अली,कुसमुंडा से अब्दुल रऊफ अब्दुल कलाम अंसारी, चुनचुनी से बशीर खान, नूनबिर्रा से चांद खान इस्माइल खान,ज़िलगा बरपाली से जावेद खान, समसूद अली, सलमान खान, रुमगड़ा से इसराइल आलम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here