182
views
views
बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद
कोरबा जिले में 24 घंटे के अंदर दो आदिवासी किसानों के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने के साथ जान देने की कोशिश की गई। समर सिंह गौड़ के बाद वैशाखू मरकाम ने कीटनाशक खाकर जान देने का प्रयास किया। अपने खेत में उत्पादित धान की फसल बेचने में हो रही समस्या को लेकर यह नाराज थे। इन घटनाओं को लेकर युवा कांग्रेस के साथ कार्यकर्ताओं ने कोरबा कलेक्ट्रेट गेट के सामने अजीब प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने ऊपर सफेद रंग का कपड़ा ओढ़ कर लेट गए ताकि यह दिखाया जा सके की कफन की कीमत क्या है। कुछ देर के लिए यह मामला सुर्खियों में आ गया। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों का ध्यान इस तरफ गया। मामले को लेकर कहां जा रहा है कि यह किसने की समस्या पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश भी हो सकती है और सुर्खियों में आने की कोशिश भी।
