Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बीजेपी नेताओं के बीच हाथापाई:एक-दूसरे को उंगली दिखाकर की धक्कामुक्की, लोकसभा चुनाव से पहले अंतर्कलह उजागर; भानुप्रतापपुर में पार्टी को मिली थी हार
बीजेपी नेताओं के बीच हाथापाई:एक-दूसरे को उंगली दिखाकर की धक्कामुक्की, लोकसभा चुनाव से पहले अंतर्कलह उजागर; भानुप्रतापपुर में पार्टी को मिली थी हार

बीजेपी नेताओं के बीच हाथापाई:एक-दूसरे को उंगली दिखाकर की धक्कामुक्की, लोकसभा चुनाव से पहले अंतर्कलह उजागर; भानुप्रतापपुर में पार्टी को मिली थी हार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में 2 भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो भानुप्रतापपुर के एक होटल की बताई जा रही है, जहां भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजा पांडे और भाजपा के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान के बीच तीखी बहस और धक्कामुक्की हो गई।

 

हालांकि जिला संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दोनों नेताओं ने बहस और धक्कामुक्की की बात स्वीकार की है। वीडियो में साफ नजर आया कि पहले भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजा पांडे और भाजपा के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है, फिर दोनों खड़े हो जाते हैं और एक-दूसरे को उंगली दिखाते हुए बात करने लगते हैं। भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ मरोड़ते भी नजर आ रहे हैं।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दिया धक्का

इसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे को धक्का देने लगते हैं। वहां मौजूद एक अन्य नेता दोनों के बीच झगड़ा सुलझाते हुए वहां से एक-दूसरे को दूर ले जाते हैं। राजा पांडेय ने बताया कि नरोत्तम सिंह चौहान से चर्चा हो रही थी, जबकि मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान का कहना है कि मेरे मंडल में कोई गंदगी फैलाने नहीं दूंगा। जिसका जो कार्यक्षेत्र है, वो उसी में काम करे।

बताया जा रहा है कि भानुप्रतापपुर के आजाद होटल में भाजपा नेताओं के बीच आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए बैठक की जा रही थी। इसी दौरान मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा पांडे ने उंगली दिखा दी। इससे नरोत्तम चौहान नाराज हो गए।

जहां विवाद हो रहा है, वहां पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौर और अन्य नेता भी नजर आ रहे हैं।

संगठन में फूट नहीं, दोनों नेताओं से बैठकर चर्चा करूंगा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। संगठन में कोई फूट नहीं है। मैं सुकमा से लौट रहा हूं, कांकेर आने के बाद दोनों नेताओं से इस मसले पर चर्चा करूंगा।

लोकसभा चुनाव से पहले दिख रही फूट

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में नेताओं के बीच आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में जिले की तीन विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है।भानुप्रतापपुर सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से कांग्रेस की सावित्री मंडावी को जीत मिली है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here