Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले रामलला की पहली तस्वीर:आंखों में पट्‌टी बंधी; सिर पर सूर्य भगवान, दाहिने हाथ से भक्तों को देंगे आशीर्वाद

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले शुक्रवार 19 जनवरी को रामलला की पहली तस्वीर सामने आई। नीले और काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दे रहा है। हालांकि, उनकी आंखों पर पट्‌टी है। 5 साल के रामलला के चारों तरफ आभामंडल बनाया गया है।

इसमें सनातन धर्म के चिह्न बनाए गए हैं। जैसे-शंख, ओम। रामलला के सिर पर भगवान सूर्य की प्रतिमा उकेरी गई है। दाहिनी हाथ से रामलला आशीर्वाद दे रहे हैं। बाएं हाथ से भगवान धनुष-बाण पकड़ेंगे। रामलला को सोने का मुकुट पहनाया गया है।

रामलला की आंखों से पट्‌टी 22 जनवरी को खोली जाएगी। ये प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित हो गई है। अभी प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कर्मकांड चल रहे हैं। इसलिए मूर्ति चादर से आधी ढंकी हुई है। इसकी एक तस्वीर गुरुवार 18 जनवरी की शाम को भी सामने आई थी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे। इसके बाद उन्हें शीशा दिखाएंगे।

रामलला की यह फोटो गुरुवार शाम को सामने आई थी।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here