Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा- दिन 3:श्रीराम मंदिर पर पीएम मोदी ने डाक टिकट जारी की; अयोध्या के मौसम के लिए नया वेबपेज बना

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर पौने एक बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी।

इससे पहले 17 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। वहीं, अयोध्या और आसपास के इलाकों के मौसम की जानकारी के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नया वेबपेज बनाया है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here