185
views
views
छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी:सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे; बलरामपुर सबसे ठंडा
छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी:सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे; बलरामपुर सबसे ठंडा
छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

इन शहरों में न्यूनतम तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान | सामान्य से अंतर |
| रायपुर | 17.1डिग्री | +4 डिग्री |
| रायपुर, माना | 15.2 डिग्री | +2 डिग्री |
| बिलासपुर | 14 डिग्री | 1 डिग्री |
| अंबिकापुर | 5.8 डिग्री | -3 डिग्री |
| पेंड्रा | 11.2 डिग्री | +1 डिग्री |
| जगदलपुर | 14.1 डिग्री | +3 डिग्री |
| दुर्ग | 14.2 डिग्री | +1 डिग्री |
| राजनांदगांव | 15.5 डिग्री | +2 डिग्री |

