views
महिला सफाई कर्मियों ने लगाया यौन शोषण का आरोप:बोलीं- गंदा काम करने दबाव बनाते हैं सुपरवाइजर कांग्रेस नेता और जोनल, FIR दर्ज
दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम की दो महिला सफाई कर्मियों ने सुपरवाइजर गणेश कुमार, कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह और जोनल साहिल और मधु पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित बहने और उनकी मां निगम क्षेत्र में सफाई करते हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है।
आरोप है कि वो आए दिन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। गणेश उनसे कहता है कि उसके घर पर कोई नहीं है। वो दोनों वहां चलकर उनकी मर्जी से काम करें। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उनका कहना है कि उसके वार्ड में सभी सफाई कर्मी उम्र दराज हैं। वहीं दोनों युवा है। इसलिए उनसे वो अपनी मर्जी का काम लेगा।


काम से निकालने की धमकी
जब महिलाओं ने उसके घर जाने से मना किया, तो उसने उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद भी जब वो नहीं मानी तो वैशाली नगर जोन के सफाई कर्मियों के जोनल मधु और साहिल उन्हें परेशान करने लगे। उन्होंने कहा कि वो गणेश की बात मानेंगी तो खुश रहेंगी, नहीं तो इसी तरह परेशान रहेगी।

