139
views
views
धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, मचा हड़कंप, मंडी में रखा धान खाते कैमरे में कैद हुआ दंतैल
धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, मचा हड़कंप, मंडी में रखा धान खाते कैमरे में कैद हुआ दंतैल
कोरबा। जिले में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है, कहीं मकान तो कहीं फसल बर्बाद कर रहे हैं. वहीं कोरबा के वनांचल क्षेत्र कुदमुरा के चचिया में शाम ढलते ही अंधेरे में एक दंतैल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से होते हुए सीधे धान खरीदी केंद्र जा पहुंचा. हाथी के आने के बाद धान खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग कमरे में जा कर छुप गए. इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई. हाथी धान खरीदी केंद्र में धूमता रहा फिर धान के बोरियों को खाने लगा.
