Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
सूदखोर की दबंगई, महिला को किया लहूलुहान
सूदखोर की दबंगई, महिला को किया लहूलुहान

सूदखोर की दबंगई, महिला को किया लहूलुहान

कोरबा। जिले के बालको क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की सूदखोर और उसके परिवार ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी. घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसका सिर भी फूट गया है. मामले में महिला ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला का नाम अंजान सिंह है, जिसने अपने घर के पास ही रहने वाले श्रीकांत मांझी नामक व्यक्ति से ब्याज पर पैसा लिए थे. महिला हर माह नियमित रुप से ब्याज की रकम चुकाती थी लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद सूदखोर का परिवार उसके घर घुसा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है.

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here