Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग:महामाया मंदिर में सुबह से लोगों की लंबी लाइन, मैनपाट सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानी
नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग:महामाया मंदिर में सुबह से लोगों की लंबी लाइन, मैनपाट सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानी

नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग:महामाया मंदिर में सुबह से लोगों की लंबी लाइन, मैनपाट सहित अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंचे सैलानी

नववर्ष के पहले दिन मां महामाया सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक मां महमाया मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। नववर्ष के स्वागत के लिए रात को मने जश्न के बाद सुबह लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मैनपाट सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

 

नववर्ष के पहले दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के आदिशक्ति मां महामाया मंदिर में सूर्योदय होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य द्वार से लेकर पूरे महामाया मंदिर परिसर में लोगों की कतार लगी रही। महामाया मंदिर में मां के दर्शन कर लोग परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

हजारों लोगों ने की मां महामाया की पूजा-अर्चना।
हजारों लोगों ने की मां महामाया की पूजा-अर्चना।

अन्य मंदिरों में भी पहुंचे लोग

महामाया मंदिर के साथ ही समलाया मंदिर, स्कूल रोड स्थित गौरी मंदिर, शंकरघाट स्थित शंकर मंदिर, गांधी चौक दुर्गा शक्ति पीठ में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

मैनपाट के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे लोग।
मैनपाट के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे लोग।

देर रात तक जश्न, सुबह पिकनिक स्पॉटों पर भीड़

नए वर्ष के स्वागत के लिए शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। डीजे की धुन पर लोग देर रात तक थिरकते रहे और आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। सोमवार को नए वर्ष के पहले दिन मैनपाट में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने मैनपाट में ही रात बिताई और नववर्ष का जश्न मनाया।

सुबह से ही मैनपाट पहुंचे सैलानी।
सुबह से ही मैनपाट पहुंचे सैलानी।

मैनपाट के दर्शनीय स्थलों के साथ जिले के अन्य पिकनिक स्पॉट पर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार को ड्राइवरों की हड़ताल के कारण पिकनिक स्पॉट पर पहुंचने के लिए लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, बावजूद इसके लोग निजी वाहनों और पूर्व में किराए पर लिए गए वाहनों के द्वारा पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचे।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here