views
मध्यप्रदेश सीआईडी के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा पर जयपुर (राजस्थान) की एक फैशन डिजाइनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि एसपी ने उन्हें प्यार के झांसे में फंसाया, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, और नवरात्रि के दौरान नलखेड़ा में पत्नी जैसा व्यवहार करते हुए हवन भी किया। इतना ही नहीं, दोनों महाकाल दर्शन के लिए भी साथ गए थे। पीड़िता ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मध्यप्रदेश के डीजीपी से की है।बातचीत में पीड़िता ने बताया कि, उनकी राजेश मिश्रा से पहचान एक शादी समारोह में हुई थी। उस समय मिश्रा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौजूद थे। महिला का दावा है कि इस पूरे संबंध में अधिकारी की पत्नी भी शामिल थी। आरोप है कि पत्नी ने फैशन डिजाइनर को साथ रहने का ऑफर भी दिया था।
संपर्क करने पर एसपी राजेश मिश्रा ने कहा, कायत डीजीपी को दी गई है। जाँच टीम जब बुलाएगी, मैं अपना पक्ष उनके सामने रखूंगा। उन्होंने फिलहाल आरोपों पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की है।
जांच की प्रतीक्षा
शिकायत डीजीपी तक पहुंच चुकी है और मामले की आंतरिक जांच शुरू होने की संभावना है। आरोप बेहद गंभीर हैं, और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी
