710
views
views
बड़ा हादसा
बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।.
