Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
शोक की लहर:कोरबा में सेवा दे चुके पूर्व DEO सतीश पांडेय नहीं रहे
लंबे समय से थे बीमार

कोरबा। कोरबा जिले में पदस्थ रहे और शिक्षा में नवाचार लाने का अभिनव प्रयोग करने वाले पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उनका देहावसान हो गया। सतीश पांडेय के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मूलतः रायगढ़ जिले के ग्राम पंडरीपानी निवासी सतीश कुमार पांडेय ने कोरबा जिले में काफी लंबा समय जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में व्यतीत करते हुए अपनी कुशल सेवाएं दी। उनके मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा प्रणाली ने नए आयाम को स्थापित किया। उनकी अंतिम पदस्थापना मुंगेली जिले में रही। धर्मपत्नी का निधन हो जाने के उपरांत उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त कर ली थी। वह काफी समय से स्वास्थ्यगत समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें गहन उपचार के लिए छत्तीसगढ़ से बाहर बड़े अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों सहित शिक्षा जगत व प्रशासनिक महकमे व सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

वे तहसीलदार तपिश पांडेय के बड़े भाई थे। उनकी पार्थिव देह बेंगलुरु से रायगढ़ लाई जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here